HomeराजनीतिIndian Ships: भारत के एक्शन से तिलमिलाया पाकिस्तान! भारतीय जहाजों की एंट्री...

Indian Ships: भारत के एक्शन से तिलमिलाया पाकिस्तान! भारतीय जहाजों की एंट्री पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

Indian Ships: कल भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान के जहाजों का भारत के बंदरगाहों में प्रवेश भी निषेध कर दिया गया है। यह कदम भारत सरकार ने अपने सुरक्षा और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया। इससे पाकिस्तान से आने वाले सभी आयात भारत में अवैध हो गए हैं।

भारत के इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने भी पलटवार करते हुए भारतीय जहाजों का पाकिस्तान में प्रवेश रोक दिया है। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि यह निर्णय हाल के घटनाक्रमों के बाद लिया गया है। पाकिस्तान ने इसे अपने राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है।

पाकिस्तान के पोर्ट और शिपिंग विभाग का आदेश

पाकिस्तान के डॉन समाचार पत्र ने खबर दी है कि पाकिस्तान के समुद्री मामलों के मंत्रालय ने शनिवार रात को एक आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया है कि अब कोई भी पाकिस्तानी ध्वज वाला जहाज भारत नहीं जाएगा और न ही भारतीय ध्वज वाला कोई विमान पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते हाल ही में तब और खराब हो गए जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई। इसके बाद भारतीय सरकार ने कई कड़े कदम उठाए। इनमें सिंधु जल संधि का रद्द करना, पाकिस्तान के नागरिकों को देश से बाहर करना और पाकिस्तान के विमानों के लिए एयरस्पेस को बंद करना शामिल था।

यह पहली बार नहीं है जब भारत ने पाकिस्तान से आयातित सामान पर बैन लगाया है। 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सामान आयात करने पर रोक लगा दी थी। हालांकि, तीसरे देशों के जहाजों के जरिए पाकिस्तान से सामान भारत आता रहा था लेकिन अब पहलगाम हमले के बाद इसे भी रोक दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular