HomeमनोरंजनMrunal Thakur: डबल रोल में अल्लू अर्जुन की वापसी से हिला बॉक्स...

Mrunal Thakur: डबल रोल में अल्लू अर्जुन की वापसी से हिला बॉक्स ऑफिस! मृणाल को मिली बड़ी फिल्म

Mrunal Thakur: ‘पुष्पा 2’ के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि वह साउथ के चर्चित निर्देशक एटली की ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म बड़े लेवल पर बनाई जा रही है जिसमें अल्लू अर्जुन डबल रोल निभाएंगे। यानी दर्शकों को डबल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

फिल्म में होंगी तीन हिरोइनें

इस ग्रैंड फिल्म में खास बात यह है कि इसमें तीन लीड एक्ट्रेसेस होंगी। इनमें से एक नाम सामने आ चुका है जो है मृणाल ठाकुर। एक रिपोर्ट के अनुसार मृणाल ने हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो में लुक टेस्ट दिया था और इसके बाद उन्हें फाइनल भी कर दिया गया है। फिल्म की स्क्रिप्ट और कास्टिंग पर तेजी से काम चल रहा है और बाकी दो अभिनेत्रियों के नामों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

दीपिका और जान्हवी के नाम फिर चर्चा में

इस फिल्म के लिए जान्हवी कपूर और दीपिका पादुकोण का नाम पहले भी सामने आया था लेकिन बाद में खबर आई कि दोनों को हटा दिया गया है। अब एक बार फिर दोनों अभिनेत्रियों के नाम चर्चा में आ गए हैं। सूत्रों की मानें तो जान्हवी लगभग फिल्म साइन करने के करीब हैं जबकि दीपिका से अभी बातचीत चल रही है। प्रियंका चोपड़ा का नाम भी कभी इस फिल्म से जुड़ा था लेकिन अब उनकी चर्चा पूरी तरह बंद हो चुकी है।

फिल्म का नाम और प्रोडक्शन डिटेल्स

फिलहाल फिल्म का टेंटेटिव टाइटल #AA22xA6 रखा गया है जो अल्लू अर्जुन और एटली के नाम से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म को Sun Pictures प्रोड्यूस कर रहा है जो पहले भी कई हिट फिल्में बना चुका है। इस फिल्म की घोषणा अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर की गई थी और तभी से ये प्रोजेक्ट सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जोरशोर से चल रहा है और इसे एक मेगा एंटरटेनर के रूप में पेश किया जाएगा।

हॉलीवुड से जुड़ने की तैयारी और डबल रोल का धमाका

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह भी होगी कि इसमें हॉलीवुड के साथ कोलैबोरेशन देखने को मिल सकता है। अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें फिल्म की झलक दिखाई गई थी और उसी से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह इंटरनेशनल लेवल की फिल्म बनने जा रही है। इसमें अल्लू अर्जुन डबल रोल में नजर आएंगे और दोनों किरदारों में उनका लुक और अंदाज एकदम अलग होगा जिससे दर्शकों को जबरदस्त सरप्राइज मिलने वाला है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular