Tamil Nadu: भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया है। भाजपा के विधायक नयनार नागेंद्रन को पार्टी की तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष चुना गया। चेन्नई में पार्टी की बैठक के बाद इस नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। इससे पहले शुक्रवार को भी उनका नाम नए अध्यक्ष के रूप में सामने आया था।
शुक्रवार को पार्टी नेता अन्नामलाई ने नयनार नागेंद्रन का नाम प्रस्तावित किया था और नेताओं ने इसे मंजूरी दी थी। इसके बाद नयनार नागेंद्रन ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस पद के लिए कोई अन्य नेता नामांकित नहीं हुआ था।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: BJP MLA Nainar Nagendran elected as the president of Tamil Nadu BJP unit; former state unit president K Annamalai congratulates him pic.twitter.com/YsELg2UECW
— ANI (@ANI) April 12, 2025
नयनार नागेंद्रन भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और तमिलनाडु के तिरुनेलवेली विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले वे तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष पद पर थे। इसके अलावा वे पहले तमिलनाडु सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। भारतीय जनता पार्टी और एआईएडीएमके ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है।
यह गठबंधन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की। अमित शाह ने कहा कि अगले चुनाव में एनडीए तमिलनाडु में एक बड़ी जीत हासिल करेगा। अमित शाह ने यह भी कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में पलानीस्वामी की अगुवाई में चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए चुनाव में एक बड़ी बहुमत से जीत हासिल करेगा और राज्य में अगला एनडीए सरकार बनेगा।