*एसडीम ने किया सीनियर बालक छात्रवास कटंगी का औचक निरीक्षण*

*निरीक्षण में मिली गंभीर लापरवाही*
एसडीम कटंगी विजय सिंह यादव के द्वारा मुंडीबाड़ा में स्थित सीनियर बालक छात्रवास का औचक निरीक्षण किया गया क्योंकी विगत दिवस 8 से 10 सीनियर बालक छात्रवास के छात्रों ने एसडीम से आकर शिकायत की थी की हॉस्टल की व्यवस्थाएं बहुत ही ज्यादा खराब हैं हॉस्टल वार्डन के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जता है एवं हॉस्टल वार्डन रोज शराब का सेवन करता है एक हॉस्टल भाट के द्वारा हॉस्टल में कुत्ता भी बांधा जता है जिससे छात्रों को समस्या होती है आदि शिकायतें छात्रों ने एसडीम के समक्ष रखी छात्रों की शिकायत के बाद एसडीम छात्रवास निरीक्षण पर औचक पहुंचे जहां उन्होंने निरीक्षण में पाया की रसोई घर में मकड़ियों के जले लगे हुऎ मिले. वहीं छात्रों के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले शौचालयओ के फ्लश विगत एक माह से खराब पाए गए एवं जलापूर्ति के लिए लगा RO भी विगत एक माह से खराब पाया गया एवं आकास्मिक चिकित्सा के लिए उपलब्ध होने वाला फर्स्ट एड बॉक्स भी छात्रवास में नहीं मिला. जब एसडीम ने इन सभी अनियमितताओं को लेकर हॉस्टल वार्डन से बात की कोई भी जवाब नहीं दे पाया
*अनुसूचित जनजाति विभाग मंडल संयोजक भी मौके पर मिला परंतु एसडीम के निरीक्षण में सामने आई लीपापोती*
चौंकाने वाली बात यह है की हॉस्टलओं में व्यवस्थाओं की संपूर्ण जिम्मेदारी अनुसूचित जनजाति विभाग की है जिसके लिए कर्मचारी अमला भी निर्धारित है एसडीम के निरीक्षण के समय हॉस्टल में मंडल संयोजक जागेंद्र वासनिक भी हॉस्टल में मिलें जो हॉस्टल व्यवस्थाओं को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर रहे थे जब SDM ने उक्त कर्मचारी से पूछा की क्या निरीक्षण कर रहे हो यह अव्यवस्थाएं दिखाई नहीं देती हैं क्या फीडिंग करते हो तो कर्मचारी बगले झांकने लगा है एवं उक्त कर्मचारी के द्वारा एसडीम को तथ्यआत्मक जवाब ना देते हुऎ असंतुलित भाषा शैली का प्रयोग किया गया तब एसडीम विजय यादव ने हॉस्टल वार्डन एवं निरीक्षक मंडल संयोजक जागेंद्र वासनिक को जमकर लताड़ लगाई एवं एसडीम के समक्ष ही हॉस्टल के छात्रों ने भी अनुसूचित जनजाति कर्मचारी एवं वार्डन के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराया..
*हॉस्टल वार्डन को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा*
छात्रवास निरीक्षण के दौरान एसडीम विजय सिंह यादव एवं तहसीलदार पन्नू लाल सांडिल्य द्वारा के दौरान हॉस्टल वार्डन प्रथम दृष्टया विरेंद्र कुमार दरबड़े नशे की हालत में प्रतीत हुआ है जिसे लेकर एसडीम ने तत्काल ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर को फोन लगाते हुऎ उक्त वार्डन को संभावित एल्कोहल मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी भिजवाया.. जहां ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के द्वारा प्राथमिक परीक्षण कर हॉस्टल वार्डन वीरेंद्र कुमार दरबडे के द्वारा अल्कोहल के सेवन की पुष्टि की गई है एवं संबंधित वार्डन का ब्लड सैंपल लेकर भी लैब परीक्षण के लिए भेजा गया है वहीं मंडल संयोजक जागेंद्र वासनिक के विरुद्ध भी एसडीम ने मौके से ही एडीएम डीपी बर्मन बालाघाट एवं ए.सी. ट्राइबल शकुंतला डामोर को अवगत कराया एवं मंडल संयोजक व हॉस्टल वार्डन के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए एसडीम द्वारा पत्र सक्षम अधिकारियों को लिखे जाने की बात कही गई.

