HomeMost Popularमहकेपार में विधायक गौरव सिंह पारधी ने बैलों की पूजा कर बढ़ाया...

महकेपार में विधायक गौरव सिंह पारधी ने बैलों की पूजा कर बढ़ाया किसानों का उत्साह, कृषकों-बच्चों को भेंट किए उपहार

*महकेपार में विधायक गौरव सिंह पारधी ने बैलों की पूजा कर बढ़ाया किसानों का उत्साह, कृषकों-बच्चों को भेंट किए उपहार*

तिरोड़ी। कृषि प्रधान ग्रामीण अंचलों में किसानों और पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाला पारंपरिक पोला पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कटंगी क्षेत्र के ग्राम महकेपार में भी ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पोला पर्व मनाया। कार्यक्रम में कटंगी खैरलांजी विधायक गौरव सिंह पारधी उपस्थित रहे और ग्रामीणों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

 

पोला पर्व के अवसर पर ग्रामीणों ने अपने बैलों को स्नान कराकर आकर्षक ढंग से सजाया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कृषि कार्यों में बैलों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए यह पर्व किसानों और पशुधन के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की ग्रामीण परंपरा को दर्शाता है।

 

पूजा-अर्चना के बाद सजे-धजे बैलों की पारंपरिक दौड़ आयोजित की गई। बैलों की दौड़ देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। दौड़ के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया। ढोल-नगाड़ों और उत्सवी माहौल के बीच पूरा गांव पोला पर्व के रंग में रंगा नजर आया।

 

 

*विधायक गौरव सिंह पारधी ने किसानों-बच्चों को दिए उपहार*

 

पोला पर्व के अवसर पर ग्राम महकेपार पहुंचे विधायक गौरव सिंह पारधी ने परंपरागत रीति-रिवाज के साथ बैलों का तिलक-वंदन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कृषकों का तिलक लगाकर पोला पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि किसानों और पशुधन के सम्मान से जुड़ी यह परंपरा हमारी ग्रामीण संस्कृति की पहचान है। इस अवसर पर विधायक ने ग्राम के कृषकों एवं बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया। विधायक के इस आत्मीय सहभागिता से ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने ग्रामीणों को पोला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेश सोनवाने, तिरोड़ी मंडल प्रभारी प्रकाश सोनवाने, सरपंच युवचंद सोनवाने, पूर्व भाजयुमो मंडल महामंत्री अनिल पंवार, उपसरपंच महेश धुर्वे, गोवारी समाज अध्यक्ष धनपाल पांचभाई, जनपद सदस्य विनोद पंचभाई, पुलिस पटेल मोरेश्वर वाघमारे, खेलचंद सोनवाने सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular