HomeMost Popularअमृत महोत्सव के रूप में मनेगा पूर्व वित्त मंत्री का जन्मदिवस

अमृत महोत्सव के रूप में मनेगा पूर्व वित्त मंत्री का जन्मदिवस

मुख्यमंत्री सहित पूर्व लोकसभा अध्यक्ष होंगी
शामिल

दमोह। प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के 75 में जन्मोत्सव को उनके समर्थक अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस उपलक्ष में रविवार को होने वाले आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय गृह मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,केंद्रीय राज्य मंत्री पहलाद पटेल,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां और आमजन इसमें शामिल होंगे।

पत्रकार वार्ता मैं जानकारी देते आयोजन समिति के सदस्य

आयोजन को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इस दौरान जयंत मलैया के राजनीतिक जीवन सफर की एक स्मारिका फोटो प्रदर्शनी सहित मंचीय कार्यक्रमों को भी आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के संबंध में जानकारी देने के लिए पत्रकार वार्ता नगर के डीपीएस स्कूल में आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से रमन खत्री,निशांत मलैया,कपिल सोनी, राजेंद्र सिंघई, अनिल मिश्रा कीउपस्थिति में पत्रकार वार्ता के संबंध में जानकारी दी गई

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular